मंगलवार, 29 नवम्बर 2011

गश्त (लघु कथा)


एस.एच.ओ. (थानाध्यक्ष) रात के स्टाफ की ब्रीफिंग लेते हुए बोला, " तुम सब रात की गश्त ढंग से क्यों नहीं करते. आज डी.सी.पी. ने मुझे बुलाकर फिर से मेरी माँ-बहन एक कर डाली. अगर तुम्हें कामचोरी की गन्दी आदत पड़ ही गई है तो कम से कम पत्रकार अरोड़ा की गली में तो एक चक्कर लगा आया करो. साला हर दूसरे दिन अपने अखबार में खबर छाप देता है कि इलाके की पुलिस गश्त नहीं करती."

रात का स्टाफ एक सुर में बोला, "जनाब हम सब नियम से रात को थाने के इलाके के चप्पे-२ में गश्त करते हैं." एस.एच.ओ. ने उनसे खीज कर पूछा, "तो फिर अरोड़ा अपने अखबार में यह खबर क्यों छापता है कि तुम सब गश्त नहीं करते?" रात के स्टाफ में से एक बुजुर्ग हवलदार बोला, "जनाब अरोड़ा हमसे हफ्ता मांगता है. जब हमने उसे हफ्ता देने से साफ़ मना कर दिया तो अपने अखबार में उलटी-सीधी ख़बरें छापनी शुरू कर दीं." एस.एच.ओ. चीख कर बोला, "मुझे कुछ नहीं सुनना. तुम सभी इस समस्या का हल खोजो. मैं जीवन में पहली बार एस.एच.ओ. लगा हूँ. अगर मैं यहाँ से हटा तो तुम सबको भी चैन से नहीं जीने दूंगा."

रात के स्टाफ ने आधी रात तक इस समस्या के बारे में सोच-विचार किया और अपने हर सदस्य को यह ज़िम्मेदारी सौंपी कि वह रात को हर १५ मिनटों के बाद पत्रकार अरोड़ा के घर के दरवाजे को खटखटा उसे जगाकर सलाम मारेगा और अपनी हाजिरी लगाएगा. यह सिलसिला दो दिन तक लगातार चला. तीसरे दिन पत्रकार अरोड़ा के अखबार में खबर छपी थी "रात को पुलिस की मुस्तैदी भरी नियमित गश्त से इलाके में शान्ति कायम."

20 टिप्पणियाँ:

  1. पुलिस से भी हफ्ता ? :):) बढ़िया तरीका निकाला ..

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  2. बेनामीNov 29, 2011 03:04 AM

    BAHOOT KHOOB. @ UDAY TAMHANEY. BHOPAL.

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  3. बढ़िया पोस्ट ...समय मिले कभी तो आयेगा मेरी पोस्ट पर आपका स्वागत है

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  4. बेनामीNov 30, 2011 01:58 AM

    अच्छा किया साले को टीक किया जो ...
    रवि

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  5. काजल कुमार जी, उदय जी, कविता वर्मा जी, संतोष वर्मा जी और रवि जी आपका सभी का यहाँ तक आने के लिए आभार...

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  6. संदीप पंवार जी एवं अनुराग शर्मा जी आप दोनों का प्रतिक्रिया देने के लिए शुक्रिया...

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  7. महावीर मित्तल जी और डॉ. संतोष पवार साब आप दोनों का आभार...

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  8. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  9. शुक्रिया प्रदीप महाजन भाई आपका स्नेह हर पोस्ट पर मिलता है और आशा है आगे भी मिलता रहेगा...

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  10. मुन्ना भाई टाईप समस्या निवारण सही रहा.. :)

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  11. शुक्रिया समीर लाल जी यूं ही उड़न तश्तरी पर सवार हो सुमित के तड़के का आनंद लेने आते रहें...

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  12. अच्छा सबक मिला अरोड़ा के बच्चे को.

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं

यहाँ तक आयें हैं तो कुछ न कुछ लिखें
अच्छा लगे अच्छा जो लगे बुरा तो बुरा लिखें.